फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: महिला से बातचीत के शक में दुकानदार का अपहरण, कपड़े उतारकर पीटा, वीडियो भी बनाया

Sun, 10 Apr 2022 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पीड़ित अंकित के मुताबिक रंजिश ये है कि आरोपी पंकज की पत्नी उससे फोन पर बात करती थी और उसने फोन करके मिलने के लिए बुलाया और उसके परिवार वालों को पता चल गया। प्लान के मुताबिक आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के पपीहा पार्क से दिनदहाड़े पांच युवकों ने पिस्तौल दिखाकर गांव मोचीवाली निवासी दुकानदार अंकित का अपहरण कर लिया। अपहरण करने वाले युवक दुकानदार को पहले ऑफिसर कॉलोनी ले गए। जहां पर उसे कपड़े उतारकर पीटा गया और वीडियो बनाई गई। इसके बाद आरोपी युवक उसे गांव फूलां में एक ढाणी में ले गए और फिर वहां भी पीटा गया और उसे कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने युवक को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव मोचीवाली निवासी अंकित ने बताया कि उसकी डिंगमंडी में रेडिमेड कपड़े की दुकान है। 9 अप्रैल को उसकी पत्नी का हिसार के जाट कॉलेज में बीएड का पेपर था। वह अपनी पत्नी को पेपर देने के लिए छोड़कर आया तो उसे गांव मोचीवाली निवासी पंकज की पत्नी ने फोन और मैसेज करके पपीहा पार्क में मिलने के लिए बुलाया।

करीब ढाई बजे वह पपीहा पार्क पहुंच गया। उसी समय पंकज व चार-पांच लोग मौके पर आ गए और उसे पिस्तौल दिखाकर उसकी ही गाड़ी में जबरदस्ती डालकर ऑफिसर कॉलोनी में ले गए। यहां एक कमरे में बंद करके कपड़े उतारकर पीटा और वीडियो भी बनाई। इसके बाद उसे गांव फुलां में खेतों में बने एक ट्यूबवेल के कमरे में ले गए और यहां पर फिर नंगा करके पीटा गया। आरोपी आपस में एक-दूसरे का नाम अमित, राजकुमार, अभिषेक, सुमित बोल रहे थे। पुलिस की गाड़ी को आते देख मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने अपहरण किए गए युवक को गांव फूलां में ढाणी से बरामद कर रविवार को अपहरण करने के आरोपी गांव मोचीवाली निवासी पंकज, बीजा लांबा निवासी अमित, सुमित, गांव फुलां निवासी राजकुमार और गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी अभिषेक को हांसपुर रोड से काबू कर केस दर्ज कर लिया है।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर किया बरामद   
पुलिस के मुताबिक उन्हें युवक के अपहरण की जानकारी मिली तो वह अलर्ट हो गए। परिवार के लोगों ने अंकित का नंबर दिया। नंबर को ट्रेस किया गया। मोबाइल की लोकेशन जांडवाला गांव होते हुए फुलां की तरफ आई। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर ट्रेस किया तो खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे अपहरण किए गए अंकित को बरामद कर लिया। 
 

शनिवार को पपीहा पार्क से अंकित नाम के युवक का अपहरण हो गया था। पुलिस को मामले की सूचना मिली तो तलाश शुरू की गई। अपहरण किए गए अंकित का मोबाइल नंबर चल रहा था, उस आधार पर टीमें ढूंढती रही और अंकित को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा दिया। अपहरण करने वाले आरोपियों को रविवार सुबह काबू कर लिया है। रंजिश ये बताई जा रही है कि मुख्य आरोपी पंकज को शक था कि अंकित उसकी पत्नी से फोन पर बात करता है। आरोपियों से दोनों गाड़ियां और पिस्तौल बरामद कर ली है। - ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें