फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर : भीड़ ने हिस्ट्रीशीटर को पीटकर मार डाला, युवक की पिटाई से आक्रोशित से थे ग्रामीण

Sun, 10 Apr 2022 02:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

युवक की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के भाई ने तहरीर दी है। मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मृतक शेर बहादुर यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक की पिटाई से आक्रोशित बसखारी के घेरवा मरौचा गांव के लोगों ने एक हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के भाई की तहरीर पर तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तीन ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर शेरबहादुर यादव (26) के खिलाफ बसखारी के अलावा कई अन्य थानों में लूट, हत्या सहित विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हंसवर थाना क्षेत्र के सेमऊर खानपुर निवासी संदीप शुक्ल शुक्रवार रात अपने रिश्तेदार दिवाकर तिवारी के यहां घेरवा मरौचा गांव जा रहा था। गांव के बाहर पुलिया पर पिपरी मरौचा निवासी हिस्ट्रीशीटर शेरबहादुर बैठा था।

आरोप है कि उसने संदीप को रोका और गाली-गलौच के बाद डंडे से पिटाई करने लगा। संदीप गुहार लगाते हुए गांव की तरफ भागा। उसे घायल देख ग्रामीणों ने मौके पर मिले शेरबहादुर को इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गया। इसी बीच, हिस्ट्रीशीटर के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। उसे लेकर बसखारी सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शेरबहादुर को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें