फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर बस्ती विवादः पुलिसिया पहरे में पसरा रहा सन्नाटा

Wed, 10 Aug 2016 01:03 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
कबीर बस्ती चौके पर तैनात किए गए पुलिसक‌र्मी और तैनात पीसीआर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कबीर बस्ती विवाद में मास्टरमाइंड बताए जा रहे कापा उर्फ विक्की पर दो-चार नहीं बल्कि पूरे 19 मुकदमे दर्ज हैं। ताजा मामला उसके लिए 20वां मुकदमा बताया जा रहा है। साल 2011 में सरकारी अस्पताल प्रांगण में स्थित पीर की मजार के पास हुई एक हत्या मामले में भी कापा पर मुकदमा चला था। हत्या के इस मामले के अतिरिक्त चोरी, लड़ाई-झगड़े के कई मामले भी कापा पहले से झेल रहा है।
विज्ञापन


बीते दिन पुलिस द्वारा नामजद किया गया एक अन्य आरोपी गोविंदा भी हत्या के एक मामले में पुलिस कार्यवाही को भुगत चुका है। पूर्व पार्षद विजय किराड़ का बेटा गोविंदा दो साल पहले हुए बहुचर्चित पिंकी मर्डर केस में भी आरोपी था। इसके अलावा भी बीते दिन जिन युवकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं उनमें से अधिकतर पहले भी किसी ना किसी केस में जेल की हवा खा चुके हैं। वहीं बीते दिन एमएम कालेज के पास दो युवकों पर चाकू से हमला करने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें शीलू गुर्जर, चिंटू गुर्जर, डांगी, रोहित और दो अज्ञात शामिल हैं।

सोनू धानक पर नप चुनाव में सोनू कुक्कड़ से भी फिरौती मांगने का आरोप
बीते दिन कबीर बस्ती विवाद में नामजद किए गए सोनू धानक पर नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड-10 के तत्कालीन प्रत्याशी और वर्तमान में पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़ से फिरौती मांगने का आरोप भी लगा था। यह भी आरोप था कि फिरौती के लिए आई उसकी कॉल को नजरअंदाज करने के चलते सोनू धानक ने अपने पूरे साथियों के साथ तलवारें लेकर सोनू कुक्कड़ के घर पर हमला कर दिया था। इसके अलावा एमएम कॉलेज के पास दो युवकों को चाकू मारकर घायल करने के आरोप में नामजद किए गए शीलू गुर्जर पर भी कई मामले दर्ज हैं। बताया यह भी जाता है कि सोनू धानक भी पिंकी मर्डर केस का मुख्य आरोपी था।
विज्ञापन


सोमवार रात अस्पताल के नजदीक थी विवाद के अन्य मुख्य आरोपी माथा की लोकेशन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कबीर बस्ती के मुख्य आरोपी कापा को काबू करने के बाद अब पुलिस की नजरें माथा नामक एक और आरोपी पर आकर टिक गई हैं। माथा की तलाश में कई टीमें जहां छापे मार रही हैं तो खुफिया विभाग भी उसकी टोह लेने में जुटा है। सूत्रों की मानें तो सोमवार रात माथा की लोकेशन सरकारी अस्पताल के आसपास बताई गई थी। इसके लिए सोमवार देर रात पुलिस टीम ने कबीर बस्ती में कई जगह छापेमारी भी की थी लेकिन माथा उससे पहले ही फरार हो गया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें