फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: फेरी लगाने आए यूपी के व्यक्ति से नकदी छीनने के आरोपी गिरफ्तार, नकली पिस्तौल दिखा की थी वारदात

Thu, 21 Mar 2024 07:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

गांव झलनियां में तीन युवकों ने नकली पिस्तौल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव झलनियां में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले उत्तर प्रदेश निवासी मुजफ्फरनगर जिले के गांव लुहारी खुर्द निवासी नवाब से नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नकली पिस्तौल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से नकली पिस्तौल और नकदी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक 19 मार्च को गांव झलनियां में फेरी लगाकर जूसर मिक्सर बेचने वाले व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक मशीन खरीदने के बहाने गांव झलनियां से गांव ढाणी माजरा के रास्ते पर ले जाकर पिस्तौल दिखाकर नकदी छीनकर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान विनोद उर्फ विकास निवासी भिरड़ाना, सीता राम उर्फ रामू व अजय पाल निवासी झलनियां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से छीने गए रुपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक व नकली पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पिस्तौल दिखाकर नकदी छीनने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज तीनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है। आरोपियों ने नकली पिस्तौल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से नकदी भी बरामद कर ली गई है। - प्रहलाद राय, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें