फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में धांगड़ निवासी पूजा पत्नी यतिंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी सास मुकेश ने उससे व उसके पति यतिंद्र से झगड़ा कर लिया। बाद में घर में उनके सामान में आग लगा दी। जिससे उसका बेड, अलमारी, कूलर, चारपाई, कपड़े, जरूरी कागजात सहित काफी सामान जलकर राख हो गया।
फतेहाबाद में गांव धांगड़ में बेटे के साथ हुए झगड़े के बाद एक महिला ने अपने ही बेटे व बहू के घर का सामान जला दिया। बात बढ़ी तो अब फतेहाबाद सदर पुलिस ने इस संबंध में महिला की बहू की शिकायत पर उसकी सास के खिलाफ आगजनी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में धांगड़ निवासी पूजा पत्नी यतिंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी सास मुकेश ने उससे व उसके पति यतिंद्र से झगड़ा कर लिया। बाद में घर में उनके सामान में आग लगा दी। जिससे उसका बेड, अलमारी, कूलर, चारपाई, कपड़े, जरूरी कागजात सहित काफी सामान जलकर राख हो गया। महिला के बेटे यतिंद्र ने बताया कि उनकी मां परिवार में हर किसी से झगड़ा करती रहती है।
झगड़े में फेंकी ईंट
बीते दिन वह परिवार में ही किसी का निधन होने के चलते गया हुआ था। दोपहर को घर लौटा तो उसकी मां ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया और वहां पड़ी ईंटें उसकी तरफ फेंकनी शुरू कर दी। झगड़े को टालने के लिए वह अपनी छोटी बच्ची, पत्नी को लेकर पड़ोस की ढाणी में चला गया। उसका कहना है कि पीछे से उसकी मां ने अपना सामान बाहर निकाल लिया और फिर घर में उस सामान को आग लगा दी, जो उसकी ससुराल से आया हुआ था।
विज्ञापन
पड़ोस की ढाणी से ही उन्होंने देखा कि घर से घना धुआं निकल रहा था। वे मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद डायल 112 को सूचित किया गया। पहले तो घरेलू बात होने के चलते उन्होंने शिकायत नहीं दी, लेकिन उसकी मां फिर भी गलती नहीं मानी तो अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।