फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप के सफाई कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 06 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अशोक नगर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान शमशेर सिंह के रूप में हुई थी। सूचना मिलते ही हुडा चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पुलिस को शव के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। सामान्य अस्पताल में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक शमशेर सिंह नगर परिषद में सफाई कर्मचारी था। बीती रात वह अपने कमरे में जाकर सो गया। शुक्रवार सुबह उसका बेटा रवि उसे जगाने के लिए कमरे में गया। दरवाजा खोलते ही उसने देखा कि उसके पिता शमशेर पंखे के कुंडे से लटक कर फंदा लगा चुके हैं। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और जब शमशेर को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें