फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों की भिड़ंत में सात घायल,कार जलाई

Fri, 06 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार जलाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष शुक्रवार देर शाम भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे के घर पर धावा बोल सात लोगों को लहूलुहान कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के एक वाहन में आग लगा दी। एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


भिनगा बाजार के खलवा मोहल्ला के निकट स्थित कांशीराम शहरी आवास योजना के निवासी विजय प्रकाश की पुत्री व हाईस्कूल की छात्रा मोनी शुक्रवार देर शाम अपने घर में पढ़ रही थी। उसी दौरान पड़ोसी आबाद अहमद साथियों के साथ डीजे पर तेज आवाज में गाना सुन रहा था। इस पर विजय प्रकाश आबाद के घर धीमे डीजे बजाने को कहने गया था।

इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई व विजय घर चला आया। कुछ देर बाद आबाद ने अपने  साथियों के साथ विजय के घर पर लाठी, डंडों से लैस होकर धावा बोल दिया। हमले के दौरान मौके पर विजय के अन्य परिवारीजन बहादुर प्रसाद, राजू, सूरज, मीना, राजेश, वृजेश व पूजा को मारा पीटा। दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ।
विज्ञापन


इसी बीच घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर काली मंदिर के पास खड़ी आबाद की एंबेसडर कार नंबर यूपी 32 ए एन 9499 में किसी ने आग लगा दी। जिसे देख आबाद की ओर से भी लोग एकत्र होने लगे।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। एसपी दीपक कुमार भट्ट का कहना है कि घटना का कारण डीजे बजाना ही है। पुलिस बल तैनात होने के बाद स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें