फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर काले हिरण का शिकार

Sun, 29 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 फतेहाबाद के गांव बड़ोपल-काजलहेड़ी मार्ग पर शिकारियों द्वारा काले हिरन का गोली मारकर शिकार करने का मामला सामने आया है। शिकारियों द्वारा मृत हिरण का मांस निकालकर ले जाने की भी सूचना है। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी संरक्षक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत हिरण के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इस बीच सदर थाने की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और शिकार के बारे में जांच आरंभ कर दी।
पुलिस और वन्य विभाग की टीम ने मृत हिरण का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गोली मारकर शिकार करने की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि फतेहाबाद के बड़ोपल क्षेत्र में बड़ी संख्या में काले हिरण हैं। यहां काले हिरणों के संरक्षण के लिए सेंचुरी बनाने का प्रयास भी हो रहा है। इससे पहले एनपीसीआईएल द्वारा यहां रिहाइशी कालोनी बनाने की बात सामने आई थी लेकिन ग्रीन ट्रिब्यूनल के दखल के बाद यहां पर हिरण संरक्षित क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव लाया गया। इस बारे में वन्य संरक्षक विभाग के इंस्पेक्टर जयवीर नेहरा ने कहा कि काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें