फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दूकानों से नगदी सहित लाखों की चोरी

Sun, 29 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
शॉप में हुई चोरी। कैमरे में कैद हुए बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बारिश और कोहरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने शुक्रवार की देर रात दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार में तीन दूकानों का ताला तोड़कर 1.60 लाख रुपये नकद सहित लाखों का सामान चुरा लिया। चोरों ने तीन दूकानों का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। शनिवार की सुबह पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। एक दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। उसकी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा खुर्द गांव निवासी शुभम वर्मा मार्टीनगंज बाजार में कपड़ों की दूकान खोला है। उसके बगल में सरायमीर थाना क्षेत्र के कवरागहनी गांव निवासी पप्पू की मोबाइल की दूकान है। इसके ठीक सटा दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी बाबूराम यादव का मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने शुभम की दूकान का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नगद, 89 हजार रुपये का चेक, दस्तखत किया हुआ एक सादा चेक और 50 हजार रुपये के कपड़े आदि चुरा लिया।

पप्पू की दूकान से 1.7 लाख रुपये नगद और एक मोबाइल और बाबूराम के मेडिकल स्टोर से तीन हजार रुपये नगदी और दवाएं चोरी गई हैं। इनके ठीक बगल में स्थित मिठाई की दूकान सहित तीन दूकानों का ताला तो चोरों ने तोड़ दिया लेकिन कोई सामान गया नहीं। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दूकानदारों ने थाने पर सूचना दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष दीदारगंज विजय प्रताप यादव पहुंचे और मौका मुआयना कर लौट गए।
विज्ञापन



जांच पड़ताल के दौरान पुलिस शुभम की दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। सीओ फूलपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस साक्ष्य सबूतों के आधार पर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें