फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: पीपल को जल चढ़ाकर आ रही महिला से सोने की बालियां व अंगूठी छीनी

Tue, 22 Oct 2024 07:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

दो युवकों ने हाथ की रेखाएं देखने के बहाने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस थाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के जाट धर्मशाला रोड पर दो युवक महिला को बातों में उलझाकर सोने की बालियां व दो अंगूठियां छीनकर फरार हो गए। युवकों ने हाथों की रेखाएं देखने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। महिला पीपल को जल चढ़ाकर वापस घर लौट रही थी।

विज्ञापन


मामले में शहर पुलिस ने जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी राजरानी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी राजरानी ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे जाट धर्मशाला रोड पर स्थित पार्क में पीपल को जल चढ़ाकर वापस घर जा रही थी।

जब पार्क से बाहर निकली तो दो युवक खड़े थे और उन्होंने उसे बातों में उलझा लिया और कहा कि हाथ की रेखाएं देखकर बता सकते हैं कि जीवन में आगे क्या होगा। महिला का कहना है कि उसी समय आंखों के आगे अंधेरा छा गया और थोड़ी देर बाद होश संभाला तो कानों की बालियां व दो सोने की अंगूठियां गायब थीं।
विज्ञापन


पहले भट्टू रोड पर हो चुकी है ऐसी वारदात
शहर के भट्टू रोड पर पहले ऐसी वारदात हो चुकी है। आठ अक्तूबर को मोटरसाइकिल पर आए युवक सिरसा निवासी बुजुर्ग महिला राजरानी को मोदी की योजना बताने के बहाने बातों में उलझाकर हाथ से सोने का कड़ा लेकर फरार हो गए थे। मामले में महिला ने शहर पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन युवक अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें