फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: कार की टक्कर से बैलगाड़ी सवार किसान की मौत, ग्रामीणों ने तीन घंटे लगाया जाम

Tue, 22 Oct 2024 06:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

एनएच 334-बी पर मोरवाला गांव के समीप मंगलवार को हादसा हुआ है। हादसे में मृतक की पत्नी भी घायल हुई है।  
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 334-बी पर गांव मोरवाला के समीप तेज रफ्तार कार ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में मोरवाला निवासी बैलगाड़ी सवार बलवान की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सजना व बैल घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम भी लगाया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे पर्वत के बयान पर आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि मोरवाला निवासी बलवान (60) व सजना (56) दोनों खेती करते थे। वो मंगलवार को पशुओं के लिए चारा लेने के लिए बैलगाड़ी लेकर खेत में गए थे। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे वे चारा लेकर घर लौटने लगे। उसी दौरान झज्जर की ओर से एक कार तेज गति में आई और पीछे से बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती व बैल घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने उन्हें संभाला और दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बलवान को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सजना का फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, बैल को भी उपचार के लिए पशु अस्पताल भेजा गया।

तीन घंटे लगाए रखा जाम
बलवान की मौत से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने दादरी-झज्जर रोड पर मोरवाला गांव के समीप जाम लगा दिया। उन्होंने करीब तीन घंटे तक रोड जाम रखा और पुलिस के आश्वासन देने पर ही रोड से हटे। मृतक की चार संतानें हैं, जिनमें तीन बेटियां विवाहित हैं जबकि बेटा अभी अविवाहित है।
विज्ञापन


अस्पताल के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने सिविल अस्पताल में कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया। फिलहाल आरोपी  चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें