फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टू कॉलेज का लेक्चरर धर्मसिंह सस्पेंड

Wed, 02 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में संस्कृत लेक्चरर धर्मसिंह न्योल को उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला ने सस्पेंड कर दिया है। उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने सस्पेंड आदेश के बारे में भट्टूकलां कालेज के प्राचार्य सहित विभाग की विभिन्न शाखाओं को पत्र प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य वजीर सिंह बेनिवाल ने बताया कि उन्हें लेक्चरर के सस्पेंड आदेश प्राप्त हो गए हैं। करीब डेढ़ माह पहले भट्टू कॉलेज का लेक्चरर धर्मसिंह कॉलेज में कार्यरत महिला कर्मी के साथ फतेहाबाद के एक होटल में पकड़े गए थे। होटल में पुलिस छापामारी में पकड़े जाने के बाद फतेहाबाद महिला पुलिस थाने में लेक्चरर धर्मसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

घटना के रोष स्वरूप महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कॉलेज में कई बार रोष प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने लेक्चरर को कॉलेज में न घुसने देने की चेतावनी दी थी। विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद महिला कर्मचारी की सेवाएं तुरंत समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों और आम लोगों के प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने पूरे प्रकरण को उच्च्तर शिक्षा विभाग पंचकूला के पास भेज दिया था। इस पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए लेक्चरर को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें