फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के पातड़ा और रतिया के पेट्रोल पंप पर लूट के आरोपी एक ही गैंग के

Fri, 16 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



 गत दस सितंबर को फतेहाबाद रोड स्थित गोदारा पेट्रोल पंप पर कार में सवार होकर आए युवकों द्वारा वहां तैनात कारिंदे से हथियारों के बल पर लूटपाट करने के मामले में जहां एक तरफ रतिया पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। वहीं यह जानकारी मिली है कि उक्त लुटेरों ने पंजाब के पेट्रोल पंपों पर भी ऐसी ही वारदातों को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रतिया के पट्रोल पंप पर हुई उक्त लूट की घटना के बाद पंजाब के पातड़ा के नजदीक एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाया गया और गत दिनों हरियाणा के टोहाना स्थित एक पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया गया और हजारों रुपये की नकदी लूटी गई।
विज्ञापन

इससे यह बात साफ हो गई है कि इन मामलों में एक ही गिरोह के सदस्य सक्रिय है।

पंजाब पुलिस द्वारा पातड़ा के नजदीक पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में आरोपियों की पहचान के लिए जो पर्चे बंटवाए जा रहे है, उनमें दिखाए गए आरोपियों की शक्लें बिलकुल रतिया पेट्रोल पंप पर वारदात करने वाले आरोपियों से मेल खा रही है। ऐसे में दोनों प्रदेशों की पुलिस एक साथ अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं इस मामले में रतिया के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा उनको जो सुचनाएं मिली है, उनके अनुसार रतिया और पातड़ा के नजदीक पेट्रोल पंपों पर हुई लूट के मामले में आरोपी एक ही है। जिसके चलते अब पंजाब पुलिस के सहयोग से एक विशेष संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें