फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात करती महिला चिकित्सक काबू

Tue, 02 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने टोहाना के रतिया रोड स्थित गर्ग नर्सिंग होम पर छापा मारकर अस्पताल की संचालक डॉ. कांता गर्ग द्वारा अवैध गर्भपात का मामला पकड़ा है। टीम ने अस्पताल की संचालक कांता गर्ग को गर्भपात करते रंगे हाथों पकड़ा है। ये अस्पताल पहले भी एक बार इसी कारण से एक बार सील हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग को लगातार इस अस्पताल के बारे में शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद सोमवार को टोहाना और फतेहाबाद की संयुक्त टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश, रतिया एसएमओ डॉ. वीके जैन एवं टोहाना एसएमओ डॉ. सतीश कुमार शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्रवाई से भौचक्की महिला चिकित्सक की तबियत अचानक खराब हो गई, जिसे उपचार के लिए मोहाली अस्पताल भेजा गया है।


        स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ दिन पहले पिरथला निवासी एक गर्भवती महिला को उक्त अस्पताल में भेजा था। डॉक्टर कांता गर्ग ने उक्त मरीज को गर्भपात से पहले  इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन लगा दिए और कुछ दवाइयां भी दें दी। बताया गया है कि डॉ. कांता गर्ग ने उक्त मरीज को सोमवार को गर्भपात करने के लिए बुलाया था। जैसे ही महिला क्लिनिक में पहुंची तो डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर महिला चिकित्सक कांता गर्ग को रंगे हाथ पकड़ लिया और आवश्यक कागजी कार्रवाई करते अस्पताल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग इस मामले में आरोपी महिला चिकित्सक और उसके बेटे के खिलाफ एमपीटी एक्ट के मामला दर्ज करवाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



टोहाना के गर्ग अस्पताल बारे लगातार अवैध गर्भपात की शिकायतें आ रही थी। इसलिए एक गर्भवती महिला को उनको जाल में उलझाने के लिए भेजा गया। उस महिला को महिला चिकित्सक ने गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन दे दिए। सोमवार को गर्भपात करना था, लेकिन महिला ने सूचित कर दिया और हम लोगों ने उक्त महिला चिकित्सक को रंगे हाथों काबू कर लिया।
डॉ. गिरीश, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें