फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग का छापा: एनसीईआरटी की नकली किताबे बेचते दो दुकानदार काबू, 366 बुक बरामद

Sat, 08 Apr 2023 11:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की है। जिसमें टोहाना की दो दुकानों से एनसीईआरटी की नकली किताबों को पकड़ा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानदारों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
नकली किताबें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के टोहाना में सीएम फलाइंग एंव एनसीईआरटी की टीम द्वारा नकली पुस्तकें बेचने के मामले मेंं कार्रवाई करते हुए दो बुक डिपों संचालकों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनसीईआरटी सहायक उत्पादन अधिकारी ओमप्रकाश के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शहर पुलिस ने शर्मा बुक डिपों के संचालक सुलहेडा निवासी सुरेंद्र शर्मा व वार्ड 6 निवासी मेजर भाटिया के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कॉपीराईट एक्ट की धारा 63, 65 व धारा 420,के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एनसीईआरटी की नकली पुस्तकें ग्राहकों को बेचने के लिए रखी गई थी
पुलिस को दी शिकायत एनसीईआरटी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टोहाना में एनसीईआरटी की नकली पुस्तकें ग्राहकों को बेचने के लिए रखी गई है जिसका स्टॉक भी किया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए सीएम फलाइंग से एएसआई साधुराम, एएसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई रामफल सिंह व सहायक उत्पादक अधिकारी राजेंद्र सिंह के साथ शर्मा बुक डिपों पर पंहुचे। जहां निरीक्षण किया तो सुलहेडा निवासी सुरेंद्र शर्मा दुकान मालिक मिले जहां जांच करने पर 320 पुस्तके पाई गई जो धोखाधड़ी करके बेचने के लिए रखी गई थी।

उन्होंने बताया कि दुकानदार से जब बिल मांगा तो वह कोई बिल पेश नही कर पाया। दूसरे मामले में रात्रि करीबन 11 बजे उनकी टीम ने दुकान मालिक मेजर भाटिया की हाजिरी में भाटिया बुक डिपो पर जांच की तो दुकान में 46 किताबें व कुछ किताबे दूसरी छत पर मिली जिनकी जांच करने पर वह विभाग के पैमाने के अनुसार सही नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि दुकानदार मेजर उक्त किताबों का कोई बिल नहीं पेश कर सका। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें