फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: लिव-इन में रहने के लिए कोर्ट में एग्रीमेंट बनवाकर लौट रहे प्रेमी जोड़े पर हमला, लड़की के भाइयों पर आरोप

Tue, 10 May 2022 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हंस कॉलोनी निवासी सूरज आईएमसी कंपनी के प्रोडक्ट बेचने का काम करता है। वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन पत्नी से मनमुटाव के चलते वह अपनी पत्नी से अलग हो गया। अब वह रिंकी के साथ लिव इन में रहना चाहता है। 
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के न्यायिक परिसर में सहमति संबंध में रहने के लिए एग्रीमेंट बनवाकर वापस जा रहे जोड़े पर लघु सचिवालय के गेट पर लड़की के भाइयों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जोड़े को बचाया और वापस कोर्ट में ले गए। पुलिस ने युवती के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हंस कॉलोनी निवासी सूरज आईएमसी कंपनी के प्रोडक्ट बेचने का काम करता है। वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन पत्नी से मनमुटाव के चलते वह अपनी पत्नी से अलग हो गया। पंचायती तौर पर भी उनको अलग रहने के लिए कह दिया गया था। उसने बताया कि हंस कॉलोनी के साथ ही आदर्श नगर में उसने एक प्लाट लिया था और यहीं पर रहने वाली रिंकी से उसकी जान पहचान हो गई और वह एक दूसरे से प्रेम करने लगे।

आज वह लघु सचिवालय में लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए वकील से एग्रीमेंट बनवाने आए थे और एग्रीमेंट बनवाने के बाद जब वह बाहर जा रहे थे तो रिंकी के दोनों भाई व भाभियां वहां पर आ गए और उनसे मारपीट शुरू कर दी। उक्त लोग उसे साइड में ले गए और उसे बुरी तरह से पीटा। इस दौरान रिंकी भागकर पुलिस को बुला लाई और पुलिस कर्मचारियों ने उनको वापस कोर्ट में पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने दोनों के बयान ले लिए हैं और जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें