फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद पुलिस को सफलता: ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पिछले साल हुई की गई थी हत्या

Tue, 10 May 2022 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

छह अक्तूबर 2021 की रात को बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25 वर्षीय ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पंकज के पिता सोमनाथ खुराना की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद पुलिस ने भूना में शराब ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन मलिक को सिरसा के रानियां से गिरफ्तार किया है। अमन मलिक पर फतेहाबाद, गुरुग्राम और पंजाब में 8 केस दर्ज हैं। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि अमन मलिक पर पंकज खुराना मर्डर मामले में केस दर्ज था और फतेहाबाद पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा हुआ था। वहीं गुरुग्राम पुलिस ने भी उस पर पांच हजार का इनाम रखा हुआ है। गौरतलब है कि छह अक्तूबर 2021 की रात को बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25 वर्षीय ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पंकज के पिता सोमनाथ खुराना की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

शराब ठेके हथियाने के लिए भांभू गैंग ने फैलाई थी दहशत

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्याकांड की सुई विक्रम भांभू गैंग की तरफ इशारा कर रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से हत्याकांड के एक महीने बाद पर्दाफाश कर दिया था। ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या दस बदमाशों ने मिलकर की थी। शराब ठेके के कारोबार को लेकर ठेकेदार राजेश उर्फ राजा के छोटे भाई को निशाना बनाकर खौफ पैदा करना ही विक्रम भांभू व मनदीप पंजाबी गैंग का मुख्य उद्देश्य था। क्योंकि सोनू उर्फ बच्ची गैंग ने भूना में दहशत फैलाई हुई थी, जिसको समाप्त करने के साथ-साथ कुख्यात अपराधी विक्रम भांभू गोरखपुर व जांडली के साथ भूना व आसपास के शराब ठेके स्वयं लेना चाहता था। उसी के चलते गोरखपुर के शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर दो बार हमला किया गया था। लेकिन 6 अक्तूबर की रात को ठेकेदार के छोटे भाई पंकज खुराना की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में इस हत्याकांड का मुख्य मास्टरमाइंड जगजीत उर्फ जज होना पाया गया था। जो पिछले करीब 6 महीनों से पुलिस के शिकंजे से बाहर खुला घूम रहा था। 

आठ लोगों को पहले किया जा चुका गिरफ्तार

पुलिस पंकज पुराना हत्याकांड मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मास्टरमाइंड जगजीत उर्फ जज भूना, विक्रम नैन बैजलपुर, सुखा निवासी बुवान, प्रवीण उर्फ पिन्नी भूना, दीपक उर्फ बिल्ला भूना, हनुमान उर्फ डॉक्टर नाढोड़ी, करमजीत उर्फ गोलू धारसूल, संजय उर्फ संजू मिल गेट हिसार शामिल है। अब नौवें आरोपी अमन मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें