फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का पोल लगाने को लेकर दो परिवारों में विवाद, बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या, महिला सहित 7 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/भट्टू। गांव ढांड की एक गली में बिजली का पोल लगाने से रोकने पर हुए विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात की बताई गई है। पुलिस ने एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गांव ढांड निवासी रणजीत सिंह, रामसिंह, सुभाष, रोहताश, शुभम, मंदीप व बिमला के रूप में हुई है। भट्टू पुलिस ने मृतक आत्माराम (56) के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस को दी शिकायत में पुष्कर पुत्र आत्माराम निवासी गांव ढांड ने बताया कि 12 अगस्त को उनकी गली में नई बिजली लाइन के खंभे लगने थे, जिनके लिए गड्ढे खोदे जा रहे थे। इन गड्ढों को खोदे जाने के दौरान रोकने पर उसके पिता आत्माराम व पड़ोसी परिवार के रणसिंह के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने विवाद शांत करवाकर सभी को घर भेज दिया। लेकिन पुष्कर का आरोप है कि रविवार रात को करीब साढ़े 8-9 बजे उसका पिता आत्माराम (56) घर के बाहर चारपाई पर बैठकर हुक्का पी रहा था। इसी दौरान रणजीत सिंह, रामसिंह, सुभाष, रोहताश, शुभम, मंदीप व बिमला वहां आए और चारपाई पलटकर उसके पिता को नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसके पिता की पिटाई शुरू कर दी। जब वह बाहर आया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। वह उसके पिता को अस्पताल लेकर आए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुष्कर का आरोप है कि उसके पिता दिल के मरीज थे और आरोपियों को इसकी जानकारी थी, फिर भी उन्होंने उसके पिता की पिटाई की।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो भट्टू पुलिस ने एकबारगी तो मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के दबाव में सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये बात साफ हो सकेगी कि मृतक आत्माराम की मौत पिटाई से हुई है या अन्य कारण से।
विज्ञापन

वर्जन
गांव ढांड में बिजली का पोल लगाने की जगह को लेकर विवाद के चलते मारपीट की सूचना आई थी। मौके पर जाकर देखा तो गांव ढांड के आत्माराम की मौत हो चुकी थी। उसके बेटे पुष्कर की शिकायत पर एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
मुकेश बैनीवाल, भट्टूकलां थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें