फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर सैंटर से युवक ने किया युवती के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर सेंटर से युवक ने किया युवती के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

लोगों के एकत्रित होने से भागा, पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गंाव समैण में कम्प्यूटर सेंटर पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने वाली एक छात्रा को अपहरण के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट करने, अपहरण, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने कहा कि वह हर रोज सुबह दस बजे कम्प्यूटर सेंटर पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाती है। उसी समय गांव समैण का लडका नरेंद्र पिछले 2-4 दिनों से उसकी ओर इशारे करता है। लेकिन 31 जनवरी को जब वह सेंटर पर गई तो आरोपी सेंटर पर आ गया तथा अध्यापक से कहा कि वह छात्रा से बात करना चाहता है, लेकिन अध्यापक ने उसे मिलने की परमिशन नहीं दी। जिसके बाद उसने छात्रा को कहा कि तुमसे बात करनी है छात्रा के मना करने पर उक्त लड़के ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए तथा जबरन उसे सेंटर से लगभग एक किलोमीटर दूर ले गया। जिसके बाद वहां कुछ लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद लड़की का चाचा वहां पहुंच गया तथा आरोपी वहां से भागने में सफल हो गया। उस समय आरोपी जाते-जाते उसे कह गया कि तेरे कहने पर ये सब हुआ है जहां भी अकेली मिलेगी तुझे मार दूंगा। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने मामले बारे परिजनों को बताया और परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एसआई कर्मसिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें