फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा में नंगी तलवार लिये सिख युवक को देखकर अनुयायियों में मचा हडक़ंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
बेगू रोड स्थित पुराने डेरा सच्चा सौदा में वीरवार शाम पांच बजे एक सिख युवक के हाथ में तलवार देखकर डेरा के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। डेरा में रह रहे अनुयायियों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पता चला कि उक्त युवक खुद ही डेरा सच्चा सौदा का अनुयायी है और परिवार सहित बुधवार को डेरा में सेवा करने आया था।
डेरा सच्चा सौदा में मौजूद अनुयायियों को लगा कि सिख युवक उनपर हमला करने के इरादे से नंगी तलवार लेकर डेरा सच्चा सौदा के अंदर घुसा आया है। कीर्तिनगर पुलिस चौकी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में युवक की पहचान पंजाब के बठिंडा शहर निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई। गुरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार डेरा सच्चा सौदा का काफी वर्षों से भक्त है। बुधवार को वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ डेरा सच्चा सौदा में सेवा करने आया था। वीरवार को वह लंगर भवन के पास खड़ा था, इसी दौरान उसे आलू की बोरी के पीछे नंगी तलवार दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदीप सिंह का कहना है कि उसने सोचा कि तलवार के बारे में डेरा ऑफिस में सेवा करने वाले सेवादारों को बताना चाहिए। तलवार लेकर वो ऑफिस की चला ही था कि लंगर भवन के सेवादारों ने उसे गलत समझ लिया और सभी उसपर टूट पड़े। डेरा में मौजूद अनुयायियों को लगा कि कोई सिख युवक नंगी तलवार लिए उन्हें मारने आ गया है। गुरदीप सिंह ने पुलिस को उसके गले में पहना हुआ डेरा सच्चा सौदा का लॉकेट भी दिखाया है। सीआईडी और आईबी के अधिकारी भी गुरदीप सिंह से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि गुरदीप सिंह से गहनता से पूछताछ की जा रही है। सारी जांच पड़ताल के बार जो सच्चाई सामने आएगी उसकी आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें