फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के जनाना वार्ड से महिला ने चुराया तीन दिन का नवजात, नौ घंटे की मशक्कत के बाद टोहाना स्टेशन से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार अलसुबह जनाना वार्ड से एक महिला राजप्रीत कौर पत्नी सुंदर निवासी भूथन के बिस्तर से उसका तीन दिन का नवजात बच्चा एक महिला द्वारा चोरी कर लिया। हालांकि 9 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला चरणजीत को नवजात बच्चे के साथ टोहाना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आशंका जताई जा रही है कि महिला नवजात बच्चे को बेचने की फिराक में थी और पंजाब जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी। शहर पुलिस ने आरोपी महिला चरणजीत निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी हुआ नवजात लड़का दो लड़कियों के बाद पैदा हुआ था लेकिन इससे पहले उसकी मां जी-भर उसे देख पाती, उससे पहले ही उक्त आरोपी महिला ने उसे चुरा लिया। नवजात बच्चे को सरकारी अस्पताल की नर्सरी में विशेष सुरक्षा के बीच रखा गया है ताकि उसकी सेहत पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नागरिक अस्पताल में जनाना वार्ड से एक महिला राजप्रीत कौर पत्नी सुंदर निवासी भूथन ने नौ जून को करीब ग्यारह बजे बच्चे को जन्म दिया था। मंगलवार अलसुबह जनाना वार्ड से बच्चा चोरी हो गया। यह सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन के पैरों तले से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में शहर पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंचे सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पाया कि अलसुबह साढ़े पांच बजे एक महिला नवजात बच्चे को उठाकर अस्पताल से बाहर निकल रही है। महिला के साथ उसका पांच-छह साल का एक बच्चा भी था। सीसीटीवी फुटेज देखते ही पीड़ित माता-पिता ने उक्त महिला को ये कहते हुए पहचान लिया कि ये महिला तो बीती सायं से उनके बिस्तर के साथ बैठी रही थी और खुद को आशा वर्कर बताते हुए किसी की डिलीवरी का इंतजार करने की बात कह रही थी। उधर अस्पताल से बच्चा चोरी होने की सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मवीर पूनिया और सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल भी अस्पताल परिसर पहुंचे। बाद में अपने मुखबिरों व कॉल डिटेल से मिले इनपुट के आधार पर शहर पुलिस की एक टीम ने टोहाना रेलवे स्टेशन से उक्त आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें