फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में फिर बरपा चोरों का कहर, आठ दुकानों के दुकानों के टूटे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
सर्दियां शुरू होते ही शहर में चोरों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शनिवार देर रात शहर के लगभग सभी मुख्य बाजारों में 8 दुकानों के ताले तोड़कर रतिया पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। हालांकि कई जगह पर चोरों की कारस्तानी सीसीटीवी में भी कैद हो गई है जिसमें चोर बाइक पर बाजार की ओर जाते दिख रहे हैं। रविवार सुबह जब एक एक करके शहर के मुख्य बाजारों की आठ दुकानो के ताले टूटने की बात शहर में पहुंची तो शहर में हड़कंप मच गया। हैरानी इस बात को लेकर भी है कि रतिया पुलिस लगातार रात्रि गश्त के बड़े-बड़े दावे करते नहीं थकती लेकिन इसके बावजूद एक ही रात में आठ दुकानों के ताले टूटना अपने आप में पुलिसिया दावों पर सवाल उठाने के लिए काफी है। इससे पहले भी रतिया में कई बार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
रविवार सुबह चोरियों की सूचना मिलते ही डीएसपी सहित सदर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस टीमे मौके पर पहुंची और चोरी के मामलो की जंाच शुरू कर दी। इसके अलावा बाद में सीन आफ क्राईम व डॉग स्कवायड की टीम भी जांच करने पहुंची।
विज्ञापन

रतिया के मेन बाजार, भगत सिंह चौक, बुढ़लाडा रोड तथा बस स्टैंड के आसपास किराना, जूतों व जनरल स्टोर आदि की आठ दुकानों के ताले टूटे पाए गए। पुलिस के पास पहुंची शिकायत के अनुसार ग्रोवर बूट हाउस से 6 हजार की नकदी व कुछ जूते, पंजाब शूज पैलेस से 10 हजार के लगभग नकदी व समान तथा दुकान में लगी एलईडी , सोनी जनरल स्टोर से लगभग 16 हजार की नकदी, विनोद जनरल स्टोर से 2 हजार के लगभग, जलन्धरा बूट हाऊस से 35 सौ नकद सहित अन्य 10 हजार के लगभग जूते ,गर्ग करियाणा स्टोर, पुरषोतम करियाणा स्टोर व जिम्मी जनरल स्टोर से भी काफी सामान चुरा कर ले गए ।
विज्ञापन

बताया गया है रविवार सुबह विभिन्न दुकानदार अपनी दुकानें खोलने आए तो उन्होंने देखा कि कई दुकानों के ताले टूटे हुए हैं और दुकान पर सामान बिखरा हुआ है। इसके अलावा दुकानों के गल्ले में पड़ी नकदी भी गायब थी। जिससे बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी रविन्द्र तोमर, सदर थाना प्रभारी यादविन्द्र सिंह, शहरी चौकी इंचार्ज देवी लाल सहित पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जंाच की। फुटेज में कुछ युवक बाईकों पर आते जाते दिखाई दे रहे हैैं। सीन आफ क्राईम व डॉग स्क्वायड की टीम भी जंाच करने पहुंची और दुकानदारों से जानकारी प्राप्त की। सदर थानाध्यक्ष याविन्द्र सिंह ने बताया कि दुकानदारों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और शीघ्र ही चोरी के मामलो का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें