फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति में नंबर पडने का झांसा देकर युवती से ठगे 44 हजार रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। फोन पर कौन बनेगा करोड़पति में नंबर लगने का झांसा देकर बड़ोपल की युवती से 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह, मिंटू सरकार, कुंदन कुमार, मितेश कुमार व लाल बाबू के रूप में हुई है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोनिका देवी ने बताया कि उसके पास एक फोन आया, जिसमें लोगों ने बताया कि उसका मोबाइल नंबर कौन बनेगा करोड़पति के लक्की ड्रा में आया है और उसे इनाम दिया जाएगा। इसकी एवज में उक्त लोगों ने उससे करीब 44 हजार 550 रुपये ले लिए, लेकिन ना तो इनाम मिला और ना ही उसके रुपये वापस। मोनिका ने बताया कि आरोपी लगातार उसे वीडियो कॉल के जरिए विश्वास दिलाते रहे कि वो सही हैं और इस तरह वो उनके झांसे में आ गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें