फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को एक साल पूरा, अब तक आधी आबादी ने ही लगवाई दूसरी डोज

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण को लेकर आज एक साल पूरा हो गया है। 16 जनवरी 2021 को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी। जिले के अब तक 89 फीसदी लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है लेकिन दूसरी डोज लगवाने में पात्र लोगों ने लापरवाही दिखाई है। 1 लाख 52 हजार पात्र ऐसे हैं जो दूसरी डोज का समय पूरा होने के बाद भी नहीं पहुंचे हैं। यही वजह है कि जिले में दूसरी डोज लगवाने का आंकड़ा कम रहा है। जिले में अब तक 58 फीसदी ने ही दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

बता दें कि टीकाकरण में पंजाब के साथ सटे जाखल और राजस्थान के साथ लगते भट्टूकलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने बेहतर काम किया है। जाखल में 133 फीसदी टीकाकरण हुआ है, इसके अलावा भट्टूकलां में 108 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया है। फतेहाबाद और टोहाना शहर ने भी अच्छा प्रदर्शन टीकाकरण को लेकर किया है। फतेहाबाद शहर में 113 तो टोहाना में 105 फीसदी लोगों ने टीकाकरण करवाया है। टीकाकरण करवाने में 18 से 59 आयु वर्ग आगे आया है लेकिन बुजुर्ग टीकाकरण को लेकर गंभीर नहीं दिखे। जिले में 55 फीसदी बुजुर्गों ने टीकाकरण की पहली डोज लगवाई है।
स्वास्थ्य केंद्रों पर ये हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण लक्ष्य प्रथम डोज दूसरी डोज
पीपीसी फतेहाबाद 58709 22323 20174
यूपीएचसी फतेहबाद --- 31533 18911
पालीक्लीनिक फतेहाबाद --- 12681 8956
पीपीसी टोहाना 49751 20074 15986
यूपीएचसी टोहाना ------ 32278 18907
सीएचसी रतिया 45499 43033 31414
यूपीएचसी रतिया 17080 11376 6333
पीएचसी भिरडना 31607 23758 16059
पीएचसी भूथन 14504 10930 7256
पीएचसी नागपुर 41386 31209 17118
पीएचसी हसंगा 16284 14688 11344
पीएचसी अहरवां 24770 21568 14515
पीएचसी महमड़ा 19633 14865 8893
सीएचसी भूना 41184 32357 17232
पीएचसी पिरथला 26018 18325 11922
पीएचसी नहला 25929 18636 10761
पीएचसी झलनियां 16373 12436 7404
पीएचसी एमपी रोही 22852 17939 12656
सीएचसी भट़्टूकलां 35846 38547 25260
पीएचसी बनगांव 19129 17427 11809
पीएचसी बड़ोपल 43241 38860 25805
पीएचसी पीलीमंदोरी 30202 27609 18769
पीएचसी खैरातीखेड़ा 21180 20692 15785
सीएचसी जाखल 25729 34231 19438
पीएचसी कुलां 20437 18514 11952
पीएचसी समैन 30120 21205 11573
पीएचसी मामूपुर 23094 17084 9883
पीएचसी म्योंद 17643 15839 9929
पीएचसी इंदाछोई 19439 14097 9879
जिले में अब तक लगी बूस्टर डोज
पात्र दोनों डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4736 170
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2012 10
60 साल से ऊपर 61498 139
किशोरों का हुआ टीकाकरण
टीकाकरण का लक्षय : 55 हजार
अब तक टीकाकरण हुआ : 29103
24 घंटे जागकर केंद्रों में पहुंचाई वैक्सीन, नहीं आने दी कमी
कोरोना टीकाकरण में जिला वैक्सीन केंद्र के इंचार्ज बलवान सिंह की अहम भूमिका रही है। बलवान सिंह व उनकी टीम में शामिल चालक राकेश कुमार ने 24 घंटे जागकर केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाई। वैक्सीन करनाल, हिसार से लाने के बाद इन्हें पीएचसी-सीएचसी तक पहुंचाया। कहीं भी अगर वैक्सीन की कमी दिखी तो टीम ने उसी समय वैक्सीन पहुंचाई।
विज्ञापन

डॉ. सुजाता ने खुद फील्ड में जाकर करवाया टीकाकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां में टीकाकरण की पहली डोज का आंकड़ा 108 फीसदी रहा है। यहां पात्रों के टीकाकरण का लक्ष्य 35 हजार 846 रखा गया है लेकिन यहां पर अब तक 38 हजार 547 को पहली डोज लग चुकी है इसके अलावा 25 हजार 260 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। एसएमओ डॉ. सुजाता का कहना है कि कोरोना टीकाकरण को लेकर यहां के स्टाफ की अहम भूमिका रही है, मैं खुद फील्ड में रही और स्टाफ का मनोबल बढ़ाया। लोगों को भी जागरूक किया। ये ही कारण है कि यहां पर 108 फीसदी लोगों को पहली डोज लग चुकी है।
कोट
कोरोना टीकाकरण को एक साल पूरा हो गया है। टीकाकरण अभियान में जिले के डॉक्टर, एमपीएचडब्ल्यू, एएनएम और आशा वर्करों ने अहम भूमिका निभाई है। करीब 89 फीसदी को पहली डोज लग चुकी है। लेकिन दूसरी डोज में हम पीछे रहे है, इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। करीब डेढ़ लाख पात्र ऐसे है जो दूसरी डोज लगवाने नहीं आए हैं। इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
टीकाकरण में इन्होंने भी निभाई भूमिका
कोरोना टीकाकरण अभियान में शुरू से जुटे हुए हैं, रोजाना 150 से 200 लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। फील्ड में जाकर भी टीकाकरण किया गया है। छुट्टी के दिन भी हम टीकाकरण अभियान में जुटे रहे ताकि लोगों का परेशान न हो सके।
सुमन रानी , स्वास्थ्यकर्मी
शहर के पपीहा पार्क में करीब 4 माह से टीकाकरण कर रहे हैं, शुरूआत में इस अभियान में काफी परेशान हुई। डोर टू डोर गए, वहां पर कई लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन

महेश, नर्सिंग स्टाफ
शहर के जवाहर चौक में कोरोना टीकाकरण अभियान चला रहे हैं, पिछले लंबे समय से भयंकर ठंड पड़ रही है लेकिन बावजूद इसके हमारी टीम पीछे नहीं हटी है।
- कविता, स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें