फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब में आज से होगी कोरोना सैंपलों की जांच

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की बड़ोपल स्थित आरटीपीसीआर लैब। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल जिले में आज से शुरू होने जा रहे हैं। आरटीपीसीआर सैंपल देने के लिए लोगों को हिसार नहीं जाना पड़ेगा। पांच माह बाद बड़ोपल में आरटीपीसीआर लैब शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को आईसीएमआर रजिस्ट्रेशन आईडी मिल गई है। इसके अलावा आरटीपीसीआर लैब का ट्रायल भी पूरा हो गया है। इसके चलते सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बुधवार से लैब में आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले भर के नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में आरटीपीसीआर सैंपल लिए जाएंगे और लैब में भेजा जाएगा। यहां पर टीम सैंपलों की जांच करेगी। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल स्वास्थ्य विभाग ने बड़ोपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरटीपीसीआर लैब शुरू की थी। 31 मार्च को कोविड कर्मचारियों का कार्यकाल पूरा होने के बाद लैब को बंद कर दिया गया। कोविड कर्मचारियों की तो दोबारा ज्वाइनिंग हो गई लेकिन माइक्रोबायलोजिस्ट न होने के कारण लैब शुरू नहीं हो पाई। अब माइक्रोबायलोजिस्ट आने के बाद लैब को शुरू किया जा रहा है। करीब पांच माह बाद औपचारिक रूप से लैब शुरू होगी। पिछले एक सप्ताह से यहां पर ट्रायल चल रहा था।
जिले में कोरोन संक्रमित दो नए मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के मंगलवार को जिले में 168 रेपिड एंटीजन सैंपल लिए गए। जांच के दौरान दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। फतेहाबाद और भट्टूकलां क्षेत्र में कोरोना का एक-एक केस मिला है। जिले में अभी 6 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

कोट
आरटीपीसीआर लैब बुधवार को शुरू हो जाएगी। जिले के अस्पतालों में कोरोना आरटीपीसीआर सैंपल लिए जाएंगे और लैब में भेज जाएंगे। लैब काफी समय से बंद थी। लैब शुरू होने से जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ेगी।
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें