फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोरोना संक्रमित, 2114 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत है। वीरवार को भी जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिले में अब कोई भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को जिले में 257 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इसमें आरटीपीसीआर के 192 सैंपल शामिल हैं। लैब से आरटीपीसीआर के 552 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाए गए। यहां पर 2114 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। रिपोर्ट के मुताबिक 804 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली तथा 1310 ने दूसरी डोज लगवाई। 18 से 44 आयु वर्ग के 587 लोगों ने पहली, 930 ने दूसरी, 45 से 59 आयु वर्ग के 136 लोगों ने पहली तथा 271 ने दूसरी तथा 60 साल से ऊपर के 81 ने पहली और 109 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में अब तक 3.14 लाख सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 17832 संक्रमित मिल चुके हैं और 17348 स्वस्थ हो गए हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.28 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें