फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, पहली बार एक दिन में 92 संक्रमित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद के जवाहर चौक में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में तीन गुना रफ्तार से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर शुरू होने के बाद शुक्रवार को जिले में रिकॉर्ड तोड़ 92 नए केस मिले हैं। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए केस फतेहाबाद शहर में मिले हैं। जिले में 19 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। अब फिलहाल जिले में 196 कोरना संक्रमित सक्रिय हैं। बता दें कि जिले में 11 दिनों में 282 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि जिले में संक्रमण दर शुक्रवार को 14.26 फीसदी रही है जबकि वीरवार को संक्रमण दर 6.21 फीसदी रही थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले में फतेहाबाद क्षेत्र में 29, टोहाना शहर में 28, रतिया शहर में 9, रतिया ग्रामीण में 6, भट्टू में 6, बड़ोपल और भूना में 5-5 व जाखल में 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के दो डॉक्टर, सिविल सर्जन कार्यालय के पांच कर्मचारी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय में काम प्रभावित हो रहा है।
11 दिनों में इस प्रकार बढ़ा कोराना संक्रमण
दिन संक्रमण दर नए केस मिले
4 जनवरी 1.49 9
5 जनवरी 1.13 8
6 जनवरी 1.39 9
7 जनवरी 3.17 21
8 जनवरी 5.71 24
9 जनवरी 0.66 3
10 जनवरी 2.91 21
11 जनवरी 4.22 32
12 जनवरी 2.66 19
13 जनवरी 6.21 44
14 जनवरी 14.26 92
551 किशोरों ने ही करवाया टीकाकरण, नहीं आ रहे विद्यार्थी
जिले में किशोरों का टीकाकरण अभियान धीमा हो गया है। शुक्रवार को जिले में 551 किशोरों ने ही टीकाकरण करवाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो विद्यार्थी अब स्कूल में भी टीका लगवाने नहीं आ रहे हैं। अब तक जिले में 29 हजार 103 छात्रों ने टीका लगवाया है जबकि करीब 55 हजार को लगना है। वहीं जिले में शुक्रवार को 3926 लोगों ने टीकाकरण करवाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स बूस्टर डोज लगवाएं, डीसी को लिखा पत्र
जिले में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लग रही है। लेकिन इसको लेकर पात्र आगे नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को 58 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। अब तक जिले में 319 पात्र बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी का कहना है कि तीसरी डोज को लेकर उपायुक्त को पत्र लिखा गया है। जिसमें कहा गया है कि वह राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर परिषद, पंचायत विभाग को आदेश जारी करें कि वह तीसरी डोज लगवाएं।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक कोरोना पॉजिटिव
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उपनिदेशक ने बताया कि तबीयत खराब होने पर सैंपल दिया था, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि अब फिलहाल वह स्वस्थ है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें