फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा लीक प्रकरण : दो आरोपी कैथल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुरुष सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में शहर पुलिस ने दो आरोपियों हिसार के प्याऊ माजरा निवासी नरेंद्र, राजकुमार उर्फ राजू को कैथल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जांच में शामिल किया और पूछताछ की। बताया जा रहा है कि नरेंद्र और राजकुमार ने रुपये पहुंचने के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा पास करवानी थी। दोनों आरोपी फतेहाबाद में दर्ज हुए पेपर लीक मामले में शामिल थे।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शहर पुलिस ने 7 अगस्त को यहां पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में अकेडमी संचालक समेत चार आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके है।
ये था मामला
पुलिस को 7 अगस्त को शिकायत जांडवाला सोत्तर निवासी विरेंद्र ने बताया था कि उसने हरियाणा पुलिस भर्ती लिए के फार्म भरा हुआ था। किसी ने उसे बताया कि एक अकादमी संचालक गांव अयाल्की निवासी सतीश रुपये लेकर नौकरी लगवाता है। चार अगस्त को वह सतीश से सिपाही परीक्षा का पेपर पास करवाने और नौकरी लगवाने के लिए मिला। उसने कहा कि गांव दरियापुर निवासी कुनाल रुपये लेकर नौकरी लगवाता है। 6 अगस्त को वह दोबारा अकादमी पर गया तो यहां पर सतीश ने उसे कुनाल से मिलवाया। यहां पर दोनों ने कहा कि पेपर पास करवाकर नौकरी लगवा देंगे लेकिन इसके लिए 18 लाख रुपये देने होंगे। उसने वाट्सअप के जरिए सारी जानकारी उक्त लोगों को दे दी। उसका सिरसा में गुरुनानक स्कूल में पेपर था, लेकिन आरोपियों ने उसकी कोई मदद नहीं की। आरोपी षड्यंत्र के जरिये उसे झांसा देकर 18 लाख रुपये की ठगी करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले में दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर शामिल जांच किया गया है। दोनों आरोपियों ने पैसे आने के बाद पेपर पास करवाना था।
- महेंद्र सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें