फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस बनाएगी सरकार : पवन खेड़ा

Sat, 14 Sep 2024 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ.पवन खेड़
विज्ञापन
फतेहाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस में टिकट मांगने वालों की काफी संख्या रही। एक सीट पर एक से ज्यादा काबिल लोग रहे। पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए सलाह-मशविरा लिया गया। इसलिए टिकट आवंटन में थोड़ी देरी भी हुई। पवन खेड़ा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस मजबूती से जीत रही है। 70 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विनीत पूनिया के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने टिकट नहीं मिलने वाले काफी नेताओं को समझाने का प्रयास भी किया। टिकट एक ही नेता को मिलता है। काफी नेता ऐसे हैं, जो मान गए हैं। फतेहाबाद में सभी नेता कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आने वाले दिनों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेता भी हरियाणा में प्रचार करने आएंगे।
कार्यकर्ताओं से बोले, दिल छोटा ना करें
फतेहाबाद हलके से विनीत पूनिया को कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने से निराश हुए कार्यकर्ताओं को भी डॉ. पवन खेड़ा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का दुख पार्टी हाईकमान समझता है। निर्णय लेते समय कई कारण देखने पड़ते हैं, इस कारण कई बार काबिल व्यक्ति भी टिकट से चूक जाता है। कार्यकर्ता दिल छोटा ना करें। हम सबकी पहचान कांग्रेस पार्टी से है। हमारे नेता राहुल गांधी हमारी लड़ाई लड़ने के लिए चार हजार किलोमीटर तक पैदल चले हैं। भविष्य में डॉ. विनीत पूनिया टिकट बांटने वालों में शामिल होंगे। पार्टी उनके काम को अच्छे से देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें