फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रिंसिपल पर लगे आरोपों की कमेटी ने शुरू की जांच, पुलिस विभाग लेगा रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के बड़े सरकारी स्कूल में शिक्षिका द्वारा प्रिंसिपल पर ही छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। मामले में स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ मामला भी दर्ज हो चुका है। इस मामले में एंटी सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी ने भी जांच शुरू कर दी है। जांच को लेकर कमेटी के सदस्य संबंधित स्कूल में पहुंचे और जांच शुरू की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस मामले में कमेटी स्कूल शिक्षिकाओं के बयान दर्ज कर रही है। आरोपी प्रिंसिपल के भी मामले में बयान दर्ज होंगे। दोनों पक्षों के बयान के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। पुलिस भी एंटी सेक्सुअल हरासेमेंट कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ा सकती है। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अपनी जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस भी संबंधित शिक्षिकाओं के बयान दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा प्रिंसिपल से भी मामले में पूछताछ हुई है। हालांकि संबंधित स्कूल प्रिंसिपल ने आरोपों को गलत बताया है। प्रिंसिपल का कहना है कि थोड़ा इंतजार करें, जांच में सब सामने आ जाएगा।



ये लगाए गए हैं आरोप

महिला शिक्षिका ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर है। आरोप है कि 12 दिसंबर 2023 को स्कूल प्रिंसिपल ने अपने कक्ष में विद्यालय के कार्य के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी प्रिंसिपल ने अभद्र टिप्पणी की। छुट्टी लेने पर एक दिन पहले उन्होंने कहा कि आपको जब भी कोई निजी समस्या हो तो मुझे पर्ची में लिखकर दे दिया करो, मैं किसी को नहीं बताउंगा।
विज्ञापन




कोट

मामले की फिलहाल जांच चल रही है। सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी भी मामले की जांच कर रही है। उनसे भी रिपोर्ट ली जाएगी। जांच में जो सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




-जयपाल सिंह, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें