फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, गैर हाजिर मिले सात कर्मचारी

Wed, 25 Oct 2023 12:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा में सीएम फ्लाइंग इन दिनों एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। इस कड़ी में फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में सात कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग व एसडीएम ने बुधवार सुबह जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान टीम को देखकर मौजूद कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अनेक कर्मचारी देरी से पहुंचे। देरी से आने वाले कर्मचारियों से सवाल जवाब भी किया गया। टीम के मुताबिक सात कर्मचारी गैर हाजिर मिले।

विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत मिल रही थी। जिसमें बताया जा रहा था कि अधिकारी समय पर नहीं आ रहे है। ऐसे में हाजिरी आदि भी नहीं लगा रहे है। इसी सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार, सीएम फ्लाइंग से सब इंस्पेक्टर कुलदीप, एसआइ सुरेंद्र, रामफल आदि की टीम ने जांच की। सबसे पहले टीम ने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। जिसमें अनेक कर्मचारी नहीं मिले।

ऐसे में अब इन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा और जवाब मांगा जाएगा। पानी के सैंपल भी लिए गए है। यहां से करीब तीन सैंपल लिए गए। सीएम फ्लाइंग की टीम अपने स्तर पर इसकी जांच करवाएगी। लोगों का आरोप था कि उनके घरों तक जो पानी आ रहा है वो गंदा है। यहीं कारण है कि सीएम फ्लाइंग व अधिकारियों ने पानी के सैंपल लिए है। अगर इस पानी की रिपोर्ट गलत आती है तो अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें