फतेहाबाद। नगर परिषद के कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। जल्द ही नप के 120 सफाई कर्मचारियों को पानीपत में बनी वर्दी डालने को मिलेगी। नगर परिषद ने वर्दी को लेकर टेंडर जारी किया था। नप अधिकारियों ने टेंडर खोल दिया है। पानीपत की एमएस यूनिक के नाम टेंडर गया है। फर्म एमएस यूनिक कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध करवाएगी।
पानीपत की फर्म नगर परिषद को गर्मी और सर्दी की वर्दी उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा दो जोड़ी जूतों की भी दी जाएगी। इस पर करीब 3 लाख 83 हजार रुपये खर्च होंगे। नगर परिषद में करीब 160 कर्मचारी तैनात है। इसमें 120 कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर है, इन्हीं को नप की तरफ से गर्मी और सर्दी की वर्दी उपलब्ध करवाई जाएगी। वर्दी को लेकर कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसको लेकर नप ने टेंडर जारी किया था। तीन एजेंसियों ने आवेदन किया। पानीपत की फर्म का सबसे कम रेट मिलने पर टेंडर जारी किया गया है।
नगर परिषद की तरफ से कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसको लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। एजेंसी एक माह के अंदर वर्दी उपलब्ध करवा देगी।
मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक