फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में डेयरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा

विज्ञापन
टोहाना में डेयरी से घी के सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तीन अन्य विभागों की टीम के साथ शहर के नया बाजार स्थित हनुमान डेयरी पर छापे मारे। यहां से देशी घी के सैंपल लिए गए। इस करवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से इंस्पेक्टर इंद्र सिंह की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनियां, ड्रग कंट्रोलर अमनदीप कुमार एवं आबकारी विभाग से नरेंद्र कुमार शामिल हुए। शहर में एक साथ तीन विभागों की टीम द्वारा कार्रवाई को देखकर दुकानदारों में खलबली मच गई। हालांकि, डेयरी से कोई नशीली चीज बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि हनुमान डेयरी पर मिलावटी घी के साथ-साथ नशे का कारोबार किया जा रहा है। इसी के तहत तीन अन्य विभागों की टीम के साथ संयुक्त रूप से छापे की गई है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने विभिन्न ब्रांडों के बेचे जा रहे घी के सैंपल लिए।
डेयरी संचालक पर एक साल पहले लगा था 15 हजार रुपये जुर्माना
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि करीब एक साल पहले शिकायत के आधार पर हनुमान डेयरी पर छापेमारी करके देशी घी के सैंपल लिए थे, जो बाद में जांच के दौरान फेल पाए गए। उस दौरान डेयरी संचालक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। शुक्रवार को जांच के दौरान पता चला कि उक्त डेयरी संचालक के पास डेयरी चलाने का कोई लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें