फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मकान में आग लगने से नकदी व सामान जलकर नष्ट

विज्ञापन
बलियाला में आग लगने से हुआ जला पंखा व छत। 
विज्ञापन
टोहाना। गांव बलियाला में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे मकान में रखी नकदी व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। मकान में आग लगने के कारणों का पता ही चल पाया है वहीं घर में रहने वाले सदस्य सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


मकान मालिक रघुबीर सिंह बीरा ने बताया कि वह अखंड पाठ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाखल गया हुआ था तो उसके बेटे ने फोन करके बताया कि मकान में आग लग गई। उसने बताया कि उसकी माता व पत्नी बीमार रहती है। वे अचानक दोनों किसी कार्य के लिए मकान से बाहर आई हुई थीं। मकान में रखी साढे 6 लाख की नकदी, कपडे, फ्रिज कूलर, कपड़े धोने की मशीन, एलईडी सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है। उसने बताया कि शेलर व गोदाम में काम करने वाले 500 मजदूरों का प्रधान होने के नाते सभी की पेमेंट उसके पास थी जो जल गई है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें