फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑटो गैराज संचालक से मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 24 Oct 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मिनी बाईपास पर ऑटो गैराज संचालक व उनके मिस्त्री के साथ मारपीट मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने हुडा सेक्टर निवासी नारायण दास की शिकायत पर आरोपी गांव मानावाली निवासी प्रमोद व उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में नारायण दास ने बताया कि वह ऑटो गैराज चलाता है और उसके पास गाड़ियां सर्विस के लिए आती हैं। 14 अक्तूबर को एक गाड़ी सर्विस के लिए आई थी और गाड़ी को चेक करने के लिए हुडा सेक्टर में गए। इस दौरान गैराज का वर्कर गुरविंद्र भी साथ था। गाड़ी को चेक करने के लिए हुडा सेक्टर चौक में रोक लिया।
इस दौरान एक होंडा सिटी कार तेज रफ्तार से आई और टक्कर मारते हुए आगे चली गई। इसके बाद गाड़ी से उतरकर तीन युवक आए और पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने गाड़ी में सवार गुरविंद्र के साथ भी मारपीट की। सूचना मिलने पर बेटा भी मौके पर पहुंच गया और उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले आरोपी मौके से भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें