फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर पालिका की जमीन पर पार्षद ने शुरू करवाया भवन निर्माण, टीम ने करवाया बंद

Thu, 24 Oct 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना के मॉडल टाउन में नगरपालिका की जमीन पर शुरू किए निर्माण को बंद करवाते कर्मचारी।
विज्ञापन
भूना। कस्बा स्थित मॉडल टाउन में नगर पालिका की जमीन को पार्षद ने अधिकारियों के साथ मिलकर करोड़ों की जमीन पर कब्जा करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद नगरपालिका के सचिव नवीन पांडे के आदेश पर कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को बीच में रुकवा दिया और मजदूरों व राजमिस्त्री को काम न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम ने नोटिस चस्पा करके उपरोक्त जमीन को अपने अधिकार क्षेत्र में बताया है। इसके बाद पार्षद खेमे में सन्नाटा पसर गया। हालांकि, उपरोक्त जमीन को पार्षद ने वर्षों से कब्जा किए हुए कब्जाधारी से खरीदा है। जमीन फिलहाल उनके नाम नहीं है, लेकिन कब्जा लेकर निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
क्षेत्रवासी दिनेश कुमार ने इस संबंध में उपायुक्त को शिकायत दी थी। दिनेश ने बताया कि मॉडल टाउन में शहरी एरिया के बीच पार्क के नजदीक नगरपालिका की डेढ़ करोड़ से भी अधिक कीमत की जमीन पर एक व्यक्ति का कब्जा था। उसको नगरपालिका के अधिकारियों ने मौखिक एवं लिखित नोटिस भी दिए थे।
विज्ञापन

उपरोक्त कब्जाधारी नगरपालिका की कार्रवाई के भय से परेशान होकर पांच लाख रुपये प्रति मरले की जमीन को कम दाम पर पार्षद रोहताश कुमार को बेच कर चला गया। जमीन खरीदने के बाद पार्षद ने हाथों-हाथ निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
इसको लेकर काफी लोगों ने दबी जुबान में विरोध भी किया। दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री व उपायुक्त के दरबार में लिखित शिकायत देकर नगरपालिका की करोड़ों की जमीन से कब्जा हटाने की मांग रखी। नगरपालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन का कामकाज बंद करवा दिया।
वर्जन :
उपरोक्त जमीन पर एक परिवार करीब 60 वर्षों से मकान बनाकर रह रहा है। भूना शहर में ऐसे सैकड़ों की संख्या में मकान एवं दुकान बनाकर बैठे हुए हैं। अगर नगरपालिका ऐसे परिवार को परेशान करेगी, तो दूसरे कब्जाधारी के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।
- रोहताश कुमार, पार्षद


हमारे पास नगरपालिका की बेशकीमती जमीन पर पार्षद रोहताश कुमार की ओर से भवन निर्माण शुरू किए जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने टीम को मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया है। शुक्रवार को मौके पर जाकर खुद निरीक्षण करूंगा। अगर जांच में पार्षद का कब्जा पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


- नवीन पांडे, सचिव, भूना नगरपालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें