फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश रचकर जमीन धोखाधड़ी मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने झूठी साजिश रचकर जमीन धोखाधड़ी मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ये मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने गांव धांगड़ निवासी आत्माराम की शिकायत पर सिरसा निवासी सुभाष चंद्र, बीघड़ रोड निवासी मंगलसैन, फतेहाबाद के मेन बाजार निवासी राजरानी, दीपक कुमार, सचिन कुमार, वंदनारानी, बीघड़ रोड निवासी संतोष रानी, उषा रानी व सरिता रानी के खिलाफ धारा 193, 420 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोर्ट में दायर किए गए इस्तगासा में आत्माराम ने लगाया कि प्रॉपर्टी हड़पने के लिए आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी की है। फिलहाल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें