फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पी रहे युवकों ने बेरहमी से पीटा, दो पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के शिव चौक में शराब पी रहे युवकों द्वारा एक युवक को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने शराब की खाली बोतल आंख पर मारी और वाइपर से भी हमला किया। मामले में शहर पुलिस ने फतेहाबाद के खेमाखाती रोड निवासी सागर की शिकायत पर आरोपी तरुण चानना और पंकज बजाज उर्फ चिन्नू के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में सागर ने आरोप लगाया कि 23 मई को उसके दोस्त विपिन अरोड़ा उर्फ बबन ने फोन करके उसके शिव चौक में डेयरी के ऊपर बने कमरे में कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए बुलाया। जब वह मौके पर पहुंचा तो तरुण चानना, पंकज बजाज उर्फ चिन्नू व विपिन अरोड़ा उर्फ बबन व आनंद व विक्की बैठे थे। आरोप है कि आरोपी पंकज बजाज उर्फ चिन्नू ने पास रखी शराब की खाली बोतल से आंख के ऊपर मारी व आरोपी तरुण चानना ने वाइपर की स्टील पाइप से हमला किया। आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लेकर गए और यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए परिवार के लोग उसे उपचार के लिए एम्स दिल्ली ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक आरोपी के पिता हैं विधायक के खासमखास
मामले में शामिल आरोपी तरुण चानना के पिता नरेंद्र चाननना ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नरेंद्र चानना विधायक दुड़ाराम के खासमखास है। कुछ महीने पहले उनका तबादला जजपा नेताओं ने नूंह करवा दिया था, लेकिन बाद में विधायक के हस्तक्षेप से अगले ही दिन तबादला रुक गया था।
विज्ञापन

मेरा आस्ट्रेलिया जाने का सपना टूटा : सागर
पीड़ित सागर ने कहा कि मुझे बुलाकर बेरहमी से पीटा गया और आंख पर चोट मारी गई। उपचार के लिए मैं एम्स दिल्ली में गया लेकिन वहां के डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया कि उपचार संभव नहीं है। आंख की रोशनी चली गई। मुझे पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया जाना था और दाखिला हो चुका है। इस माह मेडिकल होना था। लेकिन मेरा आस्ट्रेलिया जाने का सपना टूट गया। 23 मई को हमला किया गया लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। मेडिकल रिपोर्ट आने का हवाला देकर मामला दर्ज करने में देरी की गई। चार आरोपियों के नाम थे लेकिन दो के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया है।
कोट
मेरे बेटे को मामले में फंसाया गया है। मेरे बेटे को इन लोगों ने बार-बार फोन करके वहां बुलाया था। इसकी रिकॉर्डिंग भी हमारे पास है। हमने हमारा पक्ष और हमारे पास मौजूद सुबूत पुलिस को दे दिए हैं। पुलिस जांच में हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

-नरेंद्र चानना, तरुण चानना के पिता
कोट
मेडिकल रिपोर्ट नहीं आया था। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है, उसमें जिसका कसूर मिलेगा, उसको सजा दिलवाएंगे।
-सुरेंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें