फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारसूल मंडी का टूटा रिकॉर्ड, 9.10 लाख रुपये में टूटा झार फूंस उठाने का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलां। धारसूल अनाज मंडी व इसके अधीन तीन खरीद केंद्रों में धान का झार-फूंस उठाने की नीलामी इस बार सबसे महंगी 9 लाख 10 हजार रुपये में हुई है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार नीलामी राशि करीब साढ़े सात लाख रुपये अधिक है। ठेका इतने महंगे दाम पर दिए जाने से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। यह बोली सरकारी रेट एक लाख 77 हजार रुपये से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

धारसूल मार्केट कमेटी कार्यालय में बुधवार दोपहर बाद निविदाएं खोलने की प्रक्रिया का संचालन जिला विपणन अधिकारी चरण सिंह गिल ने किया। जिला विपणन अधिकारी व मार्केट कमेटी सचिव संदीप लोहान ने नीलामी प्रक्रिया को पूरा करवाया। कुल 9 बोलीदाताओं ने नीलामी में भाग लिया। मार्केट कमेटी कार्यालय में अनाज मंडी धारसूल व इसके अंतर्गत करंडी, अकांवाली व नन्हेड़ी खरीद केंद्रों में एक वर्ष की अवधि के लिए अनाज (धान) का झार फूंस अवशेष उठाने की खुली नीलामी की गई। सबसे अधिक बोली 9 लाख 10 हजार रुपये में नरवाना के गांव कर्मगढ़ निवासी वेदपाल के नाम रही। बोलीदाता से मौके पर कुल राशि का 50 फीसदी पैसा जमा करवाया गया। अधिकारियों के अनुसार धारसूल अनाज मंडी में अभी तक की यह सबसे महंगी बोली है। बीते साल 2020 में यह ठेका एक लाख 71 हजार रुपये में छूटा थी। वहीं साल 2019 में नीलामी एक लाख 21 हजार रुपये में हुई थी।
धारसूल अनाज मंडी व तीन खरीद केंद्रों में झार फूंस उठाने की नीलामी हुई थी। इस बार सबसे महंगी बोली 9 लाख 10 हजा रुपये लगाई गई। नरवाना के वेदपाल को ठेका दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप लोहान, सचिव, मार्केट कमेटी धारसूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें