फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे से बाहर हिसार में भर्ती मृतका किरण के दोनों बच्चे, शव परिवार को सौंपे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। बनगांव में सोमवार को महिला द्वारा 4 बच्चों के साथ जहर खाने के मामले में हिसार में भर्ती दोनों बच्चों की हालत में सुधार बताया गया है। दोनों बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली महिला किरण और उसकी 2 बेटियों के शव मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए। बनगांव में परिजनों ने तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

भट्टूकलां थाना के एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि घटना में गंभीर हालत में रेफर की गई महिला किरण की 5 साल की बेटी आइना और 2 साल के बेेटे कशिश की हालत अब खतरे से बाहर है।
बता दें कि सोमवार कोबनगांव निवासी किरण ने अपने पति की मौत को लेकर परेशानी के चलते 3 बेटियों और 1 बेटे सहित जहर खा लिया था। घटना के समय महिला के साथ रहने वाली उसकी सास खेत गई हुई थी। घर में जब महिला अपने बच्चों के साथ बेसुध मिली तो सभी को अस्पताल लाया गया। फतेहाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान किरण, नीशू व नीतू की मौत हो गई थी। वहीं उसकी छोटी बेटी आइना व बेटे कशिश को गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें