जिले में चार दिन बाद रविवार को एक कोरोना संक्रमित केस मिला है। भट्टू में 38 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली है। जिले में अब फिलहाल पांच एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 410 नागरिकों के कोरोना सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर के 244 व एंटीजन के 166 सैंपल शामिल हैं। जिले में अब तक 288279 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल लिए गए है, जिनमें से 17828 नागरिक कोविड पॉजिटिव मिले। उनमें से 17339 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं। जिला का रिकवरी रेट 97.26 प्रतिशत रहा है।