फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल भांभू गैंग के गुर्गे ने ली ठेकेदार की हत्या की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। ठेकेदार पंकज कुमार खुराना हत्या मामले में पांच दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब सोशल मीडिया पर भांभू गैंग के गुर्गे अमन मलिक ने पोस्ट डाल कर ठेकेदार की हत्या की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर उपरोक्त पोस्ट खूब वायरल हो रही है। मगर पोस्ट फेक है या सही, इसकी जांच पुलिस की साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन

घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद उपरोक्त पोस्ट क्यों डाली गई, यह भी विचारणीय है। सोशल मीडिया पर पोस्ट पुलिस का ध्यान भटकाना है या गैंग की धाक बनाए रखना है, यह सब पुलिस जांच का विषय है। डीएसपी व थानाध्यक्ष ने इसे गंभीरतापूर्वक लिया है। थाना प्रभारी कपिल ने कहा है कि हत्यारे पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए भी इस तरह के पोस्ट डाल सकते हैं। इसलिए जांच चल रही है।
यह लिखा है पोस्ट में...
ये पोस्ट हो रही है वायरल राम राम भाइयों, मैं अमन मलिक जो कि आपको पता ही है, चार दिन पहले खासा पठाना में मर्डर हुआ है, वह हमने किया है। यह मर्डर उसके भाई राजा सरपंच का करना था, जोकि गलती से उसके भाई का हो गया। तेरे को भांभू भाई ने मना किया था कि तूं शराब के ठेके न ले, उसके बावजूद तूने ठेके के लिए, इसका अंजाम तूने देख लिया और अब अगली बार भी तूं ठेके का फार्म भर दियो, उसका नतीजा तू अब देख लियो और ये सब मैंने मेरे भाई भांभू के कहने से किया है। इसमें किसी का कोई लेना देना नहीं। गोली किसी साइड से भी आ सकती है। सारे दुश्मन आंख खोलकर सोया करो। भांभू ग्रुप
विज्ञापन

भांभू गैंग ने गोरखपुर के ठेकेदार पर किया था जानलेवा हमला
गांव गोरखपुर के खराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा निवासी कनोह पर भांभू गैंग के सरगना विक्रम भांभू ने अपने साथी अमन मलिक के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया था, जिसको लेकर पुलिस ने राजस्थान के सीकर जेल से विक्रम भांभू को 30 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान चौधरीवास टोल प्लाजा के पास एक होटल के पीछे पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए थे। भांभू ने वारदात में अमन मलिक के शामिल होने के बारे में भी खुलासा किया था। पुलिस ने रिमांड अवधि के बाद 2 अक्तूबर को हिसार जेल भेज दिया था।
ठेकेदार की 6 अक्टूबर की रात को कर दी थी हत्या
गांव खासा पठाना निवासी ठेकेदार पंकज कुमार खुराना की 6 अक्तूबर की रात अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी थी। ठेकेदार को डेढ़ दर्जन से अधिक गोली मारकर हमलावर बदमाशों ने जश्न भी मनाया था। पुलिस ने मृतक ठेकेदार के पिता सोमनाथ खुराना के बयान पर दो-तीन बाइक सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस केस में अभी तक हत्यारों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें