फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव आज: 692 मतदाता करेंगे तीन दावेदारों का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव शुक्रवार को होगा। बार के 692 मतदाता वकील प्रधान पद के तीन दावेदारों का फैसला करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 9.30 बजे शुरू होगी, जो शाम 4.30 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना होगी। शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव के मद्देनजर अदालतों में शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रहेगा। हालांकि, पहले मतदाताओं की संख्या 688 थी, लेकिन पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने अंतिम समय में चार नए वोटरों के नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नरेश सोनी, प्रवेश मेहता व सीताराम बेनीवाल में होगा मुकाबला
बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए एडवोकेट नरेश सोनी, प्रवेश मेहता व सीताराम बेनीवाल के बीच मुकाबाला होगा। तीनों ही दावेदार लगातार अपना संपर्क अभियान चलाए हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी कौशल मेहता ने बताया कि मतदान के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। सुबह 9.30 मतदान शुरू करवा दिया जाएगा। मतदान प्रक्रिया खत्म होते ही मतगणना करके शाम तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।
रतिया में 233 अधिवक्ता चुनेंगे प्रधान
रतिया। रतिया बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को होंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शाम 5 बजे चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ता बलजीत सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रधान व सचिव पद के लिए होने हैं। प्रधान पद के लिए वेद कंबोज व हरपाल तथा सचिव पद के लिए अनिल श्योराण और हन्नी सूद उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव बैलेट पेपर से होगा और 233 अधिवक्ता मतदान करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहेगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन 6 दिसंबर तक एक एक नामांकन होने के कारण रामचंद्र अलीका को उपप्रधान, गगनदीप गिल को कोषाध्यक्ष व विजेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव चुना जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें