फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोपीदार बंदूक के छर्रे लगने से वन्य प्राणी रक्षक घायल

विज्ञापन
छर्रे लगने से घायल हुआ वन्य प्राणी रक्षक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भट्टूकलां। गांव किरढ़ान में खेतों की रखवाली करने वाले व्यक्ति ने वन्य प्राणी रक्षक को टोपीदार बंदूक से छर्रे मार कर घायल कर दिया। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। बाद में उसे हिसार के हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किरढ़ान से ढिंगसरा रोड पर खेतों में किसी व्यक्ति ने जानवरों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। जिसकी सूचना वन्य प्राणी रक्षक सुरेश कुमार व कुलदीप को सूचना मिली। जब ये कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उनकी खेतों की रखवाली करने वाले व्यक्ति के साथ कहासुनी व हाथापाई हो गई। इस हाथापाई के बीच सुरेश कुमार को रखवाले की टोपीदार बंदूक के छर्रे पेट में लगे, जिससे वह घायल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही भट्टूकलां थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने में जुट गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल के ब्यान के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें