फतेहाबाद के गांव खाबड़ाकलां में किसान कृष्ण कुमार के गेहूं के खेत में हवाई जहाज नुमा एक गुब्बारा पड़ा हुआ था। सुबह जब किसान कृष्ण कुमार अपने खेत में गया तो उसे यह गुब्बारा दिखाई दिया, जिस पर पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो लगा हुआ था।
फतेहाबाद के गांव खाबड़ाकलां में पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो लगा एक गुब्बारा मिला है। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। ज्ञात रहे कि जिले में पाकिस्तानी एयरलाइंस के लोगो लगा गुब्बारा मिलने की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के गांव खाबड़ाकलां में किसान कृष्ण कुमार के गेहूं के खेत में हवाई जहाज नुमा एक गुब्बारा पड़ा हुआ था। सुबह जब किसान कृष्ण कुमार अपने खेत में गया तो उसे यह गुब्बारा दिखाई दिया, जिस पर पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो लगा हुआ था। साथ ही पाकिस्तान के झंडा अंकित था। गुब्बारे को देखते ही कृष्ण कुमार ने इसकी जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया।
ज्ञात रहे कि यह घटना जिले में पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले 2 नवंबर को गांव भूथनकलां व 19 दिसंबर को गांव शेखुपुर दड़ौली में ऐसे ही गुब्बारे मिले थे। जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलांइस व पाकिस्तान के झंडे का लोगो लगा हुआ था।