फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: 31 दिसंबर तक चलेगा आयुष्मान भव: अभियान, परिवारों की संख्या बढ़ाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

Fri, 15 Sep 2023 02:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद में आयुष्मान भारत योजना के पांच लाख 24 हजार 50 लाभार्थी है। 3 लाख 99 हजार 99 लोगों के कार्ड बनाये जा चुके हैं। इस अभियान में शेष रहे 1 लाख 25 हजार 8 लाभार्थी के कार्ड बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
उपायुक्त प्रशांत पंवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना को विस्तार देकर स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी व आयुष्मान योजना में बचे हुए पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के उद्देश्य से आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभ किया गया है। अब 17 सितंबर से सभी विभागों के तालमेल से स्वास्थ्य विभाग सेवा पखवाड़ा मनाएगा। उपायुक्त प्रशांत पंवार ने यह जानकारी शुक्रवार को टोहाना के एसडीएम कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन


उपायुक्त प्रशांत पंवार ने बताया कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया आयुष्मान भव: अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और शहर तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम कवरेज प्रदान करना है। 31 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है।

सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य अपने तीन घटकों आयुष्मान - आपके द्वार 3.0, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (एचडब्ल्यूसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और हर गांव व पंचायत में आयुष्मान सभाओं में आयुष्मान मेलों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचाना है। उपायुक्त ने बताया कि एचडब्ल्यूसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मेले आयोजित होंगे, इन मेलों से आभा आईडी (स्वास्थ्य आईडी) जारी करने और आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद जिले में 524050 लाभार्थी
उन्होंने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत योजना के पांच लाख 24 हजार 50 लाभार्थी है। 3 लाख 99 हजार 99 लोगों के कार्ड बनाये जा चुके हैं। इस अभियान में शेष रहे 1 लाख 25 हजार 8 लाभार्थी के कार्ड बनाए जाएंगे। प्रत्येक गांव और पंचायत में सभाएं करके आयुष्मान कार्ड वितरित करने, एबीएचए आईडी बनाने, और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं और रोग की स्थितियों, जैसे गैर-संचारी रोग, तपेदिक (निक्षय मित्र), सिकल सेल रोग, साथ ही रक्तदान और अंगदान अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, आयुष्मान भारत के जिला नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप गौरी, एसएमओ डॉ. कुणाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें