फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जाखल में सांसद सुनीता दुग्गल का विरोध करने के लिए पहुंचे किसान, सैंकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित

Fri, 15 Sep 2023 01:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

किसान नेता मनदीप नथवान व निर्भय सिंह ने कहा कि पिछले दो महीने से किसान बाढ़ से राहत दिलाने के लिए सरकार के मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। मगर अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है, इसके अलावा सत्ताधारी पार्टियों के नेता किसानों के आंदोलन का मजाक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद जिले के जाखल में जिला विकास एवं निगरानी कमेटी की बैठक लेने पहुंची सांसद सुनीता दुग्गल का विरोध करने के लिए सैकड़ों की संख्या में किस एकत्रित हुए। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान सांसद सुनीता दुग्गल के घेराव की तैयारी में जुटे। किसानों को कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर रोका गया है, जहां पर डीएसपी संजय बिश्नोई सहित पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


किसानों के विरोध के दौरान सांसद सुनीता दुग्गल ने उनके बीच पहुंचकर अपनी सफाई दी मगर किसान इससे संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद सांसद सुनीता दुग्गल ने अपने बयान को लेकर माफी मांगते हुए किसानों को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद ही सांसद दिशा कमेटी की बैठक लेने के लिए जा सकी।

किसानों को विपक्षी दलों का नेता करार देने से नाराज हैं किसान संगठन
गौरतलब है कि फतेहाबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत होने आई सांसद सुनीता दुग्गल ने किसानों को विपक्षी दलों के सदस्य करार देते हुए उनके आंदोलन व प्रदर्शन को विपक्ष की साजिश करार दिया था। इसी बात से किसान संगठन सांसद सुनीता दुग्गल से नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन


किसान नेता मनदीप नथवान व निर्भय सिंह ने कहा कि पिछले दो महीने से किसान बाढ़ से राहत दिलाने के लिए सरकार के मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। मगर अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है, इसके अलावा सत्ताधारी पार्टियों के नेता किसानों के आंदोलन का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुनीता दुग्गल ने किसानों को विपक्षी दल का नेता बताते हुए उनका अपमान किया है, जब तक सांसद सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेगी तब तक उनका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें