फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: फतेहाबाद से विधायक बनते ही दौलतपुरिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को बताया गद्दार, जमकर निकाली भड़ास

Wed, 09 Oct 2024 11:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

बलवान दौलतपुरिया ने अपने भाषण में कहा कि कार्यकर्ता साथियों ने 24 दिन अनथक मेहनत करके विजयी श्री हासिल की है, उसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। मगर इस चुनाव में जयचंदों ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया था।
विज्ञापन
बलवान सिंह दौलतपुरिया और पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के गुट के माने जाने वाले बलवान सिंह दौलतपुरिया ने फतेहाबाद से विधायक बनते ही अपनी पार्टी के नेताओं को जयचंद करार देना शुरू कर दिया है। इन नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर भी वह भड़ास निकालते नजर आए। मंगलवार को जीत के विजयी जुलूस के बाद देर शाम को अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए हुड्डा खेमे के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा पर जमकर भड़ास निकालते हुए उन्हें गद्दार करार दे दिया। इसका तीन मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बलवान दौलतपुरिया ने अपने भाषण में कहा कि कार्यकर्ता साथियों ने 24 दिन अनथक मेहनत करके विजयी श्री हासिल की है, उसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। मगर इस चुनाव में जयचंदों ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया था। जो लोग कहते थे कि हम वफादार हैं, इसलिए हकदार है। यह वफादारी हवा का छोटा सा झोंका भी नहीं ओट सकी। यह वफादारी कागज से भी पतली निकलेगी, यह मैंने सोचा भी नहीं था।

इन लोगों ने पार्टी की दो बार जमानत जब्त करवाई। आज नाराज होते हैं कि मेरी टिकट काट दी, क्या तीसरी बार जमानत जब्त करवाना चाहता था। पार्टी को भली भांति पता था कि इस आदमी को टिकट दे दी तो इस बार भी जमानत जब्त करवा देगा, इसलिए पार्टी ने उसका कहीं पैनल में भी नाम नहीं भेजा। अपने बूथ पर कांग्रेस का झंडा लगाकर कमल के फूल के निशान का प्रचार कर रहा था। इनको शर्म आनी चाहिए, ये पार्टी के गद्दार हैं, जयचंद हैं। हर प्लेटफार्म आवाज उठाऊंगा।
विज्ञापन


इनको पार्टी के अंदर भागीदारी नहीं करने देंगे। इन लोगों ने फतेहाबाद की जनता के साथ धोखा किया, भ्रष्ट का साथ दिया, जिसको पहले गालियां निकालते थे। अब घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे कि फूल के बटन पर समर्थन करो। ऐसे गद्दार गांव में आएं तो इनसे बचकर रहना। सिर्फ कार्यकर्ताओं ने यह चुनाव लड़ा। फोन पर पार्टी की वादाखिलाफी की, पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा, उनसे बदला लेना है। भाजपा प्रत्याशी रहे दुड़ाराम की दुकान नंबर आठ का जिक्र करते हुए बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि पार्टी के जयचंद आठ नंबर की बी टीम का काम कर रहे थे। आठ नंबर दुकान भ्रष्टाचार की शरणस्थली थी, जो अब बंद हो चुकी है।

विज्ञापन

पिछले 15 साल से हुड्डा खेमे का झंडा बुलंद कर रहे प्रहलाद गिल्लाखेड़ा

गौरतलब है कि प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा 2009 में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक बने थे। उस समय निर्दलीयों के सहारे दूसरी बार मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उन्होंने अपना समर्थन दिया था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और पिछले 15 साल से फतेहाबाद में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा खेमे का झंडा बुलंद किए हुए हैं। उन्हें हुड्डा का सबसे करीबी माना जाता है। साल 2014 और 2019 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर फतेहाबाद से चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए। उनके बेटे आनंदवीर गिल्लाखेड़ा भी दीपेंद्र हुड्डा की टीम के प्रमुख चेहरे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें