फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में रिक्त सीटों पर आवेदन 28 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) धांगड़ में डिप्लोमा इंजीनियरिंग व लेटरल एंट्री डिप्लोमा इंजीनियरिंग में कुछ रिक्त सीटों के लिए दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 10वीं/12वीं (पीसीएम)/आईटीआई (2 वर्षीय) पास विद्यार्थी 28 सितंबर शाम 5 बजे तक संस्थान में उपस्थित होकर आवेदन फॉर्म के साथ अपने जरूरी दस्तावेज जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन फार्म संस्थान से या वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकेंगे। डिप्लोमा इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इंजीनियर (लेटरल एंट्री) वाले विद्यार्थी आवेदन फार्म के साथ 10वीं एवं पात्रता परीक्षा की सत्यापित कापी संलग्न करें। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि सभी अभ्यर्थी 30 सितंबर व एक अक्तूबर को रिपोर्टिंग के लिए अपने मूल दस्तावेज 10वीं एवं पात्रता परीक्षा की डीएमसी, चरित्र प्रमाण पत्र, मेडिकल प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, एंटी रैगिंग शपथ पत्र आदि की दो सत्यापित कॉपी व तीन पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य साथ लेकर आएं।
दाखिले के लिए यह चाहिए योग्यता
उपायुक्त ने बताया कि तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए अभ्यर्थी का 35 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है जबकि दो वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में दाखिले के लिए 12वीं (पीसीएम), दो वर्षीय आईटीआई, 12वीं वोकेशनल अथवा एनएसक्यूएफ लेवल-4 होना चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्था स्तर पर काउंसलिंग में अभ्यर्थी का उपस्थित रहना जरूरी है। लड़कों के लिए दाखिला फीस 4850 रुपये जबकि लड़कियों/टीएफडब्ल्यू के लिए 3350 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इन ट्रेड में ले सकते हैं दाखिला
प्रधानाचार्य मंजू ने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग तथा डीएमएलटी में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें