एंटी नारकोटिक्स टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिहार के तीन युवक जो कि अफीम सप्लायर है और गांव भोड़ा होशनाक के पास देखे गए है। टीम सूचना के आधार पर जब गांव भोड़ाहोशनाक के बस स्टैंड पर पहुंची तो यहां पर तीनों युवक मिले और उन्हें बैग लटका रखा था। जिसमें अफीम का पैकेट था।
फतेहाबाद के गांव भोड़ाहोशनाक के बस स्टैंड के पास एंटी नारकोटिक्स सेल ने बिहार के तीन युवकों को तीन किलोग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। तीनों अफीम सप्लायर है और यहां पर अफीम की सप्लाई देने के लिए आए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी सप्लायर बिहार के जिला के इटवां निवासी राजेश यादव, विकास कुमार और चंद्रशेखर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिहार के तीन युवक जो कि अफीम सप्लायर है और गांव भोड़ा होशनाक के पास देखे गए है। टीम सूचना के आधार पर जब गांव भोड़ाहोशनाक के बस स्टैंड पर पहुंची तो यहां पर तीनों युवक मिले और उन्हें बैग लटका रखा था। टीम ने जब नियम अनुसार आरोपी बिहार के जिला गया के इटवा निवासी राजेश के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद चंद्रशेखर के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। टीम ने इसके बाद टीम ने विकास कुमार के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई।
आरोपी बोले, मिलकर करते है अफीम की सप्लाई
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि बरामद अफीम सांझी है और मिलकर बेचने का काम करते है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में लगी है कि यहां किसको अफीम की सप्लाई दी जानी थी।